मुंगेली, 20 अगस्त 2025/sns/- सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश के तहत जिला मुख्यालय में स्थित विभिन्न वार्डों में नवीन प्रस्तावित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालन हेतु सेवा सहकारी समिति, पंजीकृत महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति और अन्य सहकारी समितियों से 02 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि रामगोपाल तिवारी वार्ड, सरदार पटेल वार्ड, कबीर वार्ड, ठक्कर बापा वार्ड, डॉ. हीरालाल वार्ड और विनोबा नगर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान प्रस्तावित है। इच्छुक समितियाों को आवेदन के साथ संस्था का प्रमाण पत्र, समिति के पदाधिकारियों की सूची व मोबाईल नम्बर, समिति की बैंक पासबुक व उसका खाता विवरण और नगर पालिका से एनओसी आदि संलग्न करना पड़ेगा। आवेदन पत्र सहित अधिक जानकारी के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित खाद्य शाखा कक्ष क्रमांक 236 में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
ग्रीन पालना अभियान नए जीवन के साथ हरियाली की शुरुआत
रायपुर, 31 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठाया है—”ग्रीन पालना अभियान”। इस अभिनव पहल के अंतर्गत अब सरकारी अस्पतालों में प्रसव उपरांत माताओं को पांच फलदार पौधे—आम, अमरूद, कटहल, पपीता और मुनगा—सौगात स्वरूप भेंट किए जा रहे हैं। […]
संगीत प्रशिक्षक की सेवाएं हेतु अंतिम वरीयता सूची जारी साक्षात्कार कौशल परीक्षा 07 अक्टूबर को
जांजगीर-चांपा, 15 प्रबंध संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार अंतर्गत समस्त पीएमश्री विद्यालयों में मानदेय पर संगीत प्रशिक्षक की सेवाएं हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आंमंत्रित किये गये थे। चयन के संबंध में पात्र-अपात्र की सूची जारी कर दावा-आपत्ति मगाया गया था।जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा ने बताया कि निर्धारित तिथि तक कोई […]
छत्तीसगढ़ की 4 सेंट्रल जेलों को मिला आईएसओ गुणवत्ता प्रमाणन
रायपुर, 13 फरवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ की जेल व्यवस्थाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उप मुख्यमंत्री एवं जेल विभाग के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के निर्देशन में राज्य की जेलों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। इन्हीं […]



