छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग मुंगेली की छापामार कार्यवाही

मुंगेली, 01 दिसंबर 2025/sns/- जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी विभाग लोरमी द्वारा ग्राम साल्हेघोरी में छापामार कार्यवाही कर 05 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 2.16 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी त्रिभुवन मिरी को मौके से पकड़कर उसके विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई में आबकारी वृत्त लोरमी प्रभारी श्री अमित शाह एवं विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *