छत्तीसगढ़


राजनांदगांव, 01 नवम्बर 2025/sns/-मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तिलईवार एवं टप्पा का निरीक्षण किया। सीईओ जिला पंचायत ने निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत अप्रारंभ आवासों के हितग्राहियों से चर्चा कर आवास निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सरपंच एवं सचिव को आवास निर्माण हेतु आवश्यक निर्माण सामग्री एवं राजमिस्त्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए हितग्राही का सहयोग करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने चौपाल लगाकर अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने के लिए हितग्राहियों का उन्मुखीकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद डोंगरगांव, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के जिला एवं विकासखंड के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, सचिव एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *