छत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत धान खरीदी से संतोष हुए संतुष्ट


राजनांदगांव, 27 नवम्बर 2025/sns/-समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना के कारण किसानों को उनकी मेहनत का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी करने से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। किसान उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए नई तकनीक और आधुनिक खेती के लिए प्रेरित हो रहे हैं। किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें बेहतर उत्पादन के लिए प्रोत्साहन मिला है।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भेंड़ीकला के किसान श्री संतोष देवांगन धान उपार्जन केन्द्र गठुला में 42 क्विंटल धान बिक्री करने पहुंचे थे। किसान श्री संतोष ने बताया कि उनके पास 7 एकड़ खेती जमीन है, जिसमें वे धान की फसल लेते हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा धान खरीदी नीति से धान खरीदने और समय पर राशि मिलने से उन्हें अन्य जगहों से उधार एवं कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ी है। पिछले वर्ष की राशि से आसानी से उनका आजीविका चली है। इस वर्ष धान बिक्री की राशि से खेती किसानी कार्य में नई तकनीक और आधुनिक खेती करने के लिए अपने खेत में बोर खनन करने का विचार किया है, जिससे वे दोहरी फसल लेंगे। किसान श्री संतोष ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्र गठुला में किसानों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। सही समय पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध हुआ है। इलेक्ट्रानिक तौल मशीन से तेज गति और पारदर्शी तरीके से धान की तौलाई से उनके समय की बहुत बचत हुई। खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए पेयजल, छांव और विश्राम करने के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। धान खरीदी प्रक्रिया में पादर्शिता और किसानों के प्रति खरीदी केन्द्रों में संवेदनशीलता से विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वे धान खरीदी नीति से बहुत संतुष्ट है। किसान श्री संतोष ने किसानों के प्रति संवेदनशीलता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *