सुकमा, 26 नवंबर 2025/sns/- जिला पंचायत सुकमा द्वारा पंचायत सचिव पद हेतु पूर्व में आवेदन पत्र आमंत्रित किए थे ,जिसमें शुद्धि पत्र के माध्यम से महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सचिव पद हेतु आयु सीमा में संशोधन किया गया है। जिसमें आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा यथावत 45 वर्ष (अधिकतम छूट सहित) रहेगी। आयु की गणना विज्ञापन प्रकाशन की तिथि के आधार पर की जाएगी।
संशोधन के अनुसार, निर्धारित अर्हता रखने वाले इच्छुक आवेदक अपना आवेदन केवल स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से 09 दिसंबर 2025, सायं 5ः30 बजे तक कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुकमा में प्रस्तुत कर सकते हैं। अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे।
पूर्व में जमा किए गए आवेदन मान्य
जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि सचिव पद हेतु पूर्व में प्राप्त आवेदनों को स्वीकार किया गया है। अतः ऐसे आवेदकों को पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
अधिक जानकारी हेतु जिला पंचायत सुकमा कार्यालय एवं जनपद पंचायत सुकमा, कोन्टा, छिन्दगढ़ के सूचना पटल अथवा जिले की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।

