रायपुर, 26 नवम्बर 2025/sns/- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारियों को आज 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक रूप से वाचन कराया। मुख्य सचिव ने भारत के संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया कि ’’हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों केा सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है।’’ इस मौके पर मुख्य सचिव ने भारत के संविधान की उद्देशिका के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, माननीय मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, प्रमुख सचिव विधि विभाग श्रीमती सुषमा सावंत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानंद, नगरीय प्रशासन एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री बसवराजू एस., वित्त विभाग के सचिव श्री मुकेश बंसल, खाद्य एवं राजस्व विभाग की सचिव सुश्री रीनाबाबा साहेब कंगाले, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अविनाश चम्पावत, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव कृषि एवं किसान कल्याण श्रीमती शहला निगार सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
संबंधित खबरें
बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण संपन्न, विद्यार्थियों की काउंसलिंग एवं मनोबल बढ़ाने के निर्देश
जांजगीर-चांपा, 12 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए जिले में केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री महोबे ने परीक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि गोपनीयता, अनुशासन एवं पारदर्शिता से […]
राज्यपाल श्री डेका से हार्टफुलनेस संस्थान के डायरेक्टर श्री चॉवला ने की सौजन्य भेंट
रायपुर, 29 सितंबर 2025/sns/-राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में हार्टफुलनेस संस्थान के डायरेक्टर श्री त्रिलोचन चॉवला ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को संस्थान के प्रमुख श्री कमलेश डी. पटेल (दाजी) द्वारा जैन तीर्थंकरों पर लिखी पुस्तक भेंट की। भेंट के दौरान श्री चॉवला ने छत्तीसगढ़ में संस्थान द्वारा संचालित […]
कलेक्टर डाॅ कन्नौजे ने उद्यानिकी विभाग के कार्यों का समीक्षा किया कलेक्टर ने उद्यानिकी का जिले में विशाल स्कोप तैयार करने अधिकारियों को दिए निर्देश
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 04 नवंबर 2025/sns/-कलेक्टर डाॅ संजय कन्नौजे ने कृषि और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संयुक्त बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले के किनारे महानदी का विशाल तट है साथ ही जल उपलब्धता वाले क्षेत्रों में सब्जी क्षेत्र विस्तार और पुष्प क्षेत्र विस्तार का कार्ययोजना बनाकर रोजगार […]

