सुकमा, 25 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव ने कोंटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले के बीएलओ द्वारा मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर उसकी डिजिटाईजेशन की प्रक्रिया को समय सीमा में पूर्ण किया गया।
कलेक्टर श्री ध्रुव ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं त्रुटिरहित तरीके से संपादित करने में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभियान में संपूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रहे अधिकारियों के प्रयासों की प्रशंसा की और उन्हें प्रोत्साहित किया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित
कलेक्टर श्री ध्रुव ने विधानसभा क्षेत्र-90 कोंटा में गणना प्रपत्र प्राप्त कर डिजिटाईजेशन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कराने वाले बीएलओ को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इनमें श्री लोकनाथ प्रधान सहायक शिक्षक मतदान केंद्र कोर्रा-3, श्री सेसेट्टी राजा सहायक शिक्षक मतदान केंद्र तारलागुड़ा, श्री बुधराम कुहरामी प्रधान पाठक मतदान केंद्र तोंगगुड़ा, श्री पूरन सिंह प्रधानी सहायक शिक्षक मतदान केंद्र सुकमा-10, श्री अविनाश विशाल सहायक शिक्षक मतदान केंद्र दोरनापाल-6, श्री हिमालय पटेल सहायक शिक्षक मतदान केंद्र दोरनापाल-8, श्री अक्तूराम निषाद प्रधान पाठक मतदान केंद्र फंदीगुड़ा, श्री एच अब्दूल मसूद सहायक शिक्षक मतदान केंद्र कोंटा-5, श्री मंगल राम नाग सहायक शिक्षक मतदान केंद्र तुर्रेपाल उर्फ गादीरास-4(खासपारा), श्री दिलीप कुमार वर्मा सहायक शिक्षक मतदान केंद्र पाकेला-2, श्री महेन्द्र कुमार तारेन्द्र सहायक शिक्षक मतदान केंद्र गुफड़ी, श्री सीता राम नेताम सहायक शिक्षक मतदान केंद्र पोलमपल्ली-2, श्री प्रहलाद कंचन सहायक शिक्षक मतदान केंद्र मुलागुड़ा, श्री रामनाथ साहू सहायक शिक्षक मतदान केंद्र पोंगाभेजी, श्री सुरेश कश्यप प्रधान पाठक मतदान केंद्र कासरगुड़ा, श्री पूरन लाल भूआर्य सहायक शिक्षक मतदान केंद्र सगुनघाट, श्री राय सिंह नाग सहायक शिक्षक मतदान केंद्र कोकराल, श्री अनिल द्विवेदी सहायक शिक्षक मतदान केंद्र तोंगपाल-1, श्री ओमप्रकाश कुड़ोपी सहायक शिक्षक मतदान केंद्र कुन्दनपाल-2, श्री नोहर लाल ठाकुर सहायक शिक्षक मतदान केंद्र मुर्रेपाल शामिल है।
90 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल करने वाले बीएलओ के कार्यों की सराहना
इसके अतिरिक्त कलेक्टर श्री ध्रुव ने गणना पत्रक वितरण एवं ऑनलाइन प्रविष्टि में 90 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल करने वाले बीएलओ के कार्यों की भी सराहना की गई। इस श्रेणी में श्री दुलार सिंह गावडे मतदान केंद्र झापरा, श्री हुलसी नंदन पटेल मतदान केंद दोरनापाल, अमृतलाल नाग मतदान केंद धनीकोढ़ता, श्री रमेश कुमार साहू मतदान केंद भीमपुरम उर्फ मेसीगुडा, लोकनाथ साहू मतदान केंद सुकमा, गोवर्धन कुमार साहू मतदान केंद गंजेनार, श्री राजकुमार पोटला मतदान केंद तुर्रेपाल ऊर्फ गादीरास1 ;खासपारा, श्री राजेन्द्र कचेड मतदान केंद हमीरगढ़ -1, श्री टेडला रवि बाबू मतदान केंद कोंटा, श्री अजय कुमार तिर्की मतदान केंद गोरखा, श्री पवन कुमार बेलसरिया मतदान केंद चितलनार, श्री नोहर लाल ठाकुर मतदान केंद मुरेपाल, श्री ओमप्रकाश कोडोपी मतदान केंद कुंदनपाल -2, श्री रायसिंह नाग मतदान केंद कोकराल, श्री अनिल द्विवेदी मतदान केंद तोंगपाल-1, श्री पूरन लाल भूआर्य मतदान केंद सुगनघाट, श्री सुरेश कश्यप मतदान केंद कासरगुडा, श्री रामनाथ साहू मतदान केंद पोंगाभेजी, श्री प्रहलाद कंचन ,मतदान केंद मुलागुडा, श्री सीताराम नेताम मतदान केंद पोलमपल्ली .-2, श्री महेन्द्र कुमार तारेन्द्र मतदान केंद गुफडी, श्री दिलीप कुमार वर्मा मतदान केंद पाकेला -2, श्री मंगलु राम नाग मतदान केंद तुर्रेपाल ऊर्फ गादीरास4 ;खासपारा, श्री बुधु राम कुहरामी मतदान केंद तोंगगुडा, श्री अविनाथ विशाल मतदान केंद दोरनापाल -6, श्री हिमालय कुमार पटेल मतदान केंद दोरनापाल -8, श्री लोकनाथ प्रधान मतदान केंद कोर्रा -3, श्री सेसेट्टी राजा मतदान केंद तारलागुडा, श्री अक्तु राम निषाद मतदान केंद फंदीगुड़ा, श्री एच अब्दूल मसूद मतदान केंद कोंटा.5, श्री पूरन सिंह प्रधानी मतदान केंद सुकमा-10 शामिल है


