बलौदाबाजार, 25 नवम्बर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के मार्गदर्शन जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के योजनांतर्गत ग्राम पंचायत पहंदा में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों एवं उनके हितों के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे बाल विवाह, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम, महिला उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक शिकायत के बारे में जागरूकता, सोशल मीडिया पर पोस्ट/इंफोग्राफिक्स के माध्यम से पास्को डीवि एक्ट एवं विभागीय योजनाएं जैसे- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्प लाइन 181, सखी वन स्टाप सेंन्टर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालना, चाईल्ड हेल्प लाईन 1098, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।जिला महिला संरक्षण अधिकारी सुश्री मंजू तिवारी एवं जिला मिशन समन्वय प्रीति नवरत्न ने महिलओं एवं बच्चों पर होने वाले विभिन्न प्रकार के हिंसा, शारीरिक, मानसिक, भवनात्मक, आर्थिक एवं लैंगिंक हिंसा के बारे में जानकारी दी गई, ऐसे मामलों में मिलने वाली कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाली।
कार्यक्रम में ग्राम पहंदा सरपंच बुधेश कोसले, सचिव ए.एस.लहरे, पर्यवेक्षकगिरिजा वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं हितग्राही उपस्थित रहें।


