सुकमा, 24 नवंबर 2025/sns/-राज्य शासन और कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के विशेष निर्देश पर सुकमा जिले के नियद नेल्लानार योजना में शामिल 159 चिन्हित ग्रामों के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। 24 नवंबर से इन सभी 159 गाँवों में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित करने हेतु एक आवेदन प्राप्ति सह केवाईसी शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में क्या है खास
इस महाशिविर में जिले की सभी गैस एजेंसियां उपस्थित रहेंगी, जो सभी श्रेणी के राशनकार्डधारियों बीपीएल से आवेदन फॉर्म भरवाकर मौके पर ही उनकी केवाईसी प्रक्रिया पूरी करेंगी।
शिविर में क्या-क्या लाना है अनिवार्य
नियद नेल्लानार योजनान्तर्गत आने वाले सभी ग्रामवासियों को निर्देशित किया जाता है कि वे शिविर में निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ राशनकार्डधारी महिला मुखिया को अवश्य भेजें।
राशनकार्ड की फोटोकॉपी, बैंक खाता की पासबुक, मोबाइल नंबर, महिला मुखिया के राशनकार्ड में जुड़े सभी वयस्क सदस्यों का आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साइज़ फोटो
आवश्यक निर्देश
यह शिविर ग्रामीण महिलाओं को धुएँ से मुक्ति और स्वच्छ ईंधन प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सभी पात्र हितग्राहियों से अपील है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ उपस्थित होकर इस योजना का लाभ उठाएँ।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना गैस कलेक्शन प्रदाय करने आवेदन संकलन हेतु ग्रामवार शिविर तिथि
ग्राम पंचायत बुरकापाल के ग्राम तालमेटला में 24 नवम्बर 2025, बुरकापाल में 25 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल बुरकापाल, ग्राम पंचायत गोलापल्ली के ग्राम भण्डारचलका, गोलापल्ली, तुमालभट्टी में 27 नवम्बर 2025, को ग्राम भट्टीगुड़ा, रायगुड़ा, तारलागुड़ा में 28 नवम्बर 2025, को ग्राम जिन्नालंका, मामीरगुड़ा, रामपुरम में 29 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल गोलापल्ली, ग्राम पंचायत पोंगाभेज्जी के ग्राम बोरगुड़ा, पोंगाभेज्जी में 24 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल केरलापाल, ग्राम सिरसट्टी में 25 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल केरलापाल, ग्राम पंचायत लखापाल के ग्राम लखापाल, तोंगपल्ली में 28 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल लखापाल, ग्राम केरलापेन्दा तोकनपल्ली में 29 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल लखापाल, ग्राम पंचायत समसट्टी के बोडुमपाड़ बोदागुड़ा में 24 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल परिया, ग्राम चिचोरगुड़ा, सामसट्टी में 25 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल परिया, ग्राम पंचायत बगड़ेगुड़ा ग्राम बगड़ेगुड़ा, परिया में 26 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल परिया, ग्राम पंचायत गोगुण्डा के ग्राम गोगुण्डा, मिचिगुड़ा में 27 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल परिया, गाम पंचायत कामाराम के ग्राम कामाराम में 29 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल चिन्तलनार, ग्राम पंचायत कामाराम के ग्राम राजपेंटा में 30 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल चिन्तलनार, ग्राम पंचायत दुलेड़ के ग्राम यादवपारा, पटेलपारा में 24 नवम्बर 2025 शिविर स्थल एलमागुण्डा, ग्राम पंचायत दुलेड़ के ग्राम कहेरदुलेड़ मड़पेदुलेड़ में 25 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल एलमागुण्डा, ग्राम पंचायत दुलेड़ के ग्राम कड़तीपारा, पोकड़ीपारा, वंजामपारा में 26 नवम्बर को शिविर स्थल एलमागुण्डा, ग्राम पंचायत पोटकपल्ली के ग्राम कन्नीमरका, सालातोंग में 28 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल एलमागुण्डा, ग्राम पंचायत पोटकपल्ली के ग्राम साकलेर में 29 नवम्बर 2025 को एलमागुण्डा, ग्राम पंचायत पोटकपल्ली के ग्राम पोटकपल्ली में 30 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल एलमागुण्डा, ग्राम पंचायत चिमलीपेन्टा के ग्राम टेकलगुडेम में 24 नवम्बर 2025 व पूवर्ति में 25 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल पूवर्ति, ग्राम पंचायत सिलगेर के ग्राम सिलगेर में 27 नवम्बर 2025 व दूरनदरभा, बेदरे में 29 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल सिलगेर, ग्राम पंचायत बुर्कलंका के ग्राम गुडराजपाड़, में 24 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल डब्बाकोंटा, ग्राम बुर्कलंका में 25 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल डब्बाकोंडा, ग्राम गच्चनपल्ली में 26 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल डब्बाकोंटा, ग्राम एतराजपाड़, कन्हाईमरका में 27 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल डब्बाकोंटा, ग्राम पंचायत पेंटापाड़ के ग्राम छोटेकेड़वाल, सिंगनमड़गु में 28 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल डब्बाकोटा, ग्राम तुमालपाड़ 1, व 2 में 29 नवम्बर 2025 को शिविर स्थल डब्बाकोंटा में किया जाएगा।

