छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 52 हजार क्विंटल धान की आवक

बिलासपुर, 24 नवंबर 2025/sns/- धान खरीदी अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक जिले में 52 हजार क्विंटल से ज्यादा धान की खरीदी हो चुकी है। एक ही दिन में  आज 27,344 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। कल शनिवार और इसके बाद रविवार को अवकाश रहेगा। इन दो दिनों में खरीदी केंद्र बंद रहेंगे। अब सोमवार को खरीदी केंद्र खुलेंगे। सोमवार के लिए 70,185 क्विंटल धान का टोकन कटा है। इस दिन 140 में से 133 केन्द्रों में खरीदी होगी। हालांकि शेष 7 केंद्रों में भी धान खरीदी की पूरी प्रशासनिक तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *