बिलासपुर, 24 नवंबर 2025/sns/-कलेक्टर संजय अग्रवाल दूसरे दिन भी आज शहर का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जायज़ा लिया। उन्होंने शाम को बिलासपुर के इंदु चौक से लेकर राजीव गांधी चौक तक पदयात्रा कर अभियान के संबंध में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची निर्माण के लिए चुनाव आयोग द्वारा यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने इलाके के बीएलओ से प्रगति के बारे में चर्चा किया और आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि गणना पत्रक भर कर लें। इसके साथ कोई दस्तावेज नहीं लेना है। पत्रक में केवल जानकारी भरना है। गणना फॉर्म में परिवार का कोई भी सदस्य दस्तखत कर सकता है। केवल उसी मतदाता का हस्ताक्षर लिया जाना अनिवार्य नहीं है। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर लोगों को समझाइश दी और जल्द गणना फॉर्म भरकर बीएलओ को देने की अपील की। शहरी इलाके में अभियान की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी, एसडीएम मनीष साहू, जोन आयुक्त प्रवीण शुक्ला भी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
81 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित नशा मुक्ति की दिलाई शपथ
बलौदाबाजार, 8 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन में 8 जनवरी 2026 को कृषि उपज मंडी बलौदाबाजार में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से माँ रिहेब आसरा एलिम्को द्वारा पूर्व में चिन्हांकित 81 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन उपस्थित […]
इंटेंसिफाईड एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता हेतु प्रचार रथ रवाना, करेंगे एचआईवी/एड्स के सम्बन्ध में जागरुक
कोरबा, 29 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में 28 जनवरी को इंटेंसिफाईड एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सघन प्रचार प्रसार हेतु एड्स जागरूकता रथ तथा कला जत्त्था दल को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर डॉ.सी.के.सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. बी.आर.रात्रे […]
कलेक्टर ने बांकी और निरजाम धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण
मुंगेली, 26 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिले में जारी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उपार्जन केंद्र बाँकी और निरजाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं सहित उपार्जन केन्द्रों में अब तक कुल धान खरीदी, […]

