छत्तीसगढ़

81 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

बलौदाबाजार, 8 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन में 8 जनवरी 2026 को कृषि उपज मंडी बलौदाबाजार में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से माँ रिहेब आसरा एलिम्को द्वारा पूर्व में चिन्हांकित 81 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन उपस्थित थे।जिला पंचायत अध्यक्ष ने उपस्थितो को नाशमुक्ति की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने कहा कि शासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए अनेक योजनाएँ चलाई जा रही है इनमें एक महत्वपूर्ण योजना सहायक उपकरण भी है। उन्होंने कहा कि सहायक उपरकण से आपको दैनिक कार्य करने और बाहर आने-जाने तथा आपके व्यवसाय में आवश्यक रूप से सहयोग मिलेगा। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण मिलने पर बधाई दी एवं सभी को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव तया सड़क नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की उप संचालक सिनीवाली गोयल तथा समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *