बलौदाबाजार, 8 जनवरी 2026/sns/- प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय (पीएम-अजय) योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति को कुल 852 हितग्राहियो का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
प्राप्त लक्ष्यों को अग्रणी बैंक अधिकारी भारतीय स्टेट बैंक गार्डन चौक बलौदाबाजार की सहमति से विभाजित क प्रेषित किया गया है।बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृति पर 50 प्रतिशत जो भी कम हो अनुदान स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड बलौदाबाजार को 274, विकासखंड भाटापारा को 210, विकासखंड कसडोल को 84, विकासखंड पलारी को 122 एवं विकासखंड सिमगा को 162 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।


