छत्तीसगढ़

जल संचयन के क्षेत्र मे राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को किया सम्मानित

बलौदाबाजार, 19 नवम्बर 2025/sns/- बलौदाबाजार -भाटापारा जिले को जल जल संचय जनभागीदारी राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने पर कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार को जल संचयन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली समूह की महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर नई दिल्ली से प्राप्त प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इसके साथ ही राज्य अलंकरण से सम्मानित अग्रणी कृषक वामन टिकरिहा को भी सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में मंगलवार को आयोजित पुरस्कार वितरण
समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति मे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ने जल संचय मे उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले को जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार 1.0 से सम्मानित किया। पूर्वी क्षेत्र अंतर्गत कैटेगरी 2 के तहत द्वितीय रैंक हासिल होने पर जिला बलौदाबाजार – भाटापारा को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। केंद्रीय केंद्री जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल के हाथों कलेक्टर दीपक सोनी ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
पलारी विकासखंड के अग्रणी कृषक वामन टिकरिहा को डॉ खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *