बीजापुर, 19 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12वीं से उच्चतर के पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों को सूचित किया गया है कि छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन, प्रस्ताव एवं स्वीकृति की कार्यवाही राज्य पोर्टल http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर जारी है। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 विभाग ने स्पष्ट किया है कि 30 नवम्बर 2025 के बाद छात्रवृत्ति आवेदन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। ड्राफ्ट प्रपोजल और सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी उपलब्ध नहीं होगा। विभाग ने विद्यार्थियों और संस्थाओं से समय सीमा के भीतर सभी कार्यवाही पूर्ण करने की अपील की है, ताकि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ समय पर मिल सके।

