छत्तीसगढ़

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 किसान श्री शंकर लाल को समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना से मिला आर्थिक संबल


राजनांदगांव, 19 नवम्बर 2025/sns/- शासन की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति से धान उपज का बेहतर मूल्य मिलने पर जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केन्द्र सुकुलदैहान में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान के किसान श्री शंकर लाल साहू धान विक्रय करने आए थे। किसान श्री शंकर ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ 76 डिसमिल जमीन है, जिसमें उन्होंने धान की फसल ली थी। जिसकी उपज इस वर्ष बहुत अच्छी हुई है। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन मोबाईल एप्प टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन कटवाकर धान खरीदी केन्द्र सुकुलदैहान में साढ़े 57 क्ंिवटल धान का विक्रय करने आए हैं। सोसायटी से अच्छी गुणवत्ता वाला बारदाने मिला है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई है। इलेक्ट्रानिक तौल मशीन से धान की तौलाई तेजी से हुई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन टोकन और इलेक्ट्रानिक तौल मशीन से उनके समय की बहुत बचत हुई है। किसान श्री शंकर लाल ने बताया कि पिछले साल भी उन्होंने समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना का अच्छा लाभ मिला था। जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिला। किसान श्री शंकर लाल ने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत प्रति क्ंिवटल 3100 रूपए की दर से प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान खरीदी से किसानों की आर्थिक उन्नति हो रही है। किसानों को उनके वास्तविक उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। उन्होंने राज्य शासन की धान खरीदी नीति से किसानों को लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *