बलौदाबाजार, 19 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर पर परम आदर्श स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय बलौदाबाजार में नई दिशा अभियान एवं ‘‘हम होंगे कामयाब‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि साइबर सिक्यॉरिटी एवं साइबर रिस्क एक्सपर्ट हेमन्त वर्मा के द्वारा युवाओं को साइबर जागरूकता एवं धोखाधड़ी (फ्रॅाड) से संबंधित जानकारी, परामर्श तथा बचाव के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
समाज कल्याण विभाग द्वारा नई दिशा अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई एवं नशामुक्ति शपथ ली गई। तथा सभी ने नशामुक्त भारत अभियान के क्यू आर कोड के माध्यम से ऑनलाइन शपथ लेकर सर्टिफिकेट प्राप्त किया। ‘‘हम होंगे कामयाब‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत कैरियर मार्गदर्शन कौशल विकास तथा रोजगार से संबंधित जानकारी दी गई। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मानसिक स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्रदान की गई। तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिला सशक्तिकरण के जुड़े विभिन्न योजना के बारे में बताया गया।



