छत्तीसगढ़

जनजातीय गौरव दिवस पर मोहला में होगा लोक कला महोत्सव का आयोजन

मोहला, 15 नवम्बर 2025/sns/- जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिले में विविध सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मिनी स्टेडियम मोहला में प्रात: 10:00 बजे से जनजातीय गौरव दिवस सह शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय लोक कला महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न जनजातीय नृत्य दल भाग लेंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नृत्य दल को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले लोक कला महोत्सव, अंबिकापुर में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों, जनजातीय समुदाय के प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही, जिले की जनजातीय संस्कृति, लोककला, पारंपरिक व्यंजन एवं हस्तशिल्प विकास प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *