दुर्ग, 16 फरवरी 2026/sns/- मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा अनुमोदित निर्धारित लागत दर अनुसार जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण कार्य के लिए 77.51 लाख रूपए की अनुशंसा प्राप्त हुई है। अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग धमधा द्वारा प्रेषित तकनीकी स्वीकृति के आधार पर अनुशंसित कार्य को संपादित कराए जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्याे की संपादन कार्यकारी एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायत होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.के. दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड धमधा के ग्राम पंचायत दारगांव में खुजरी मार्ग से परेटन घर बिजली आफिस के पास एवं अमरीका नाई घर से पक्का सड़क की ओर सी.सी. रोड निर्माण और खजुरी मार्ग आवास पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 27 लाख 30 हजार रूपए, ग्राम पंचायत हरदी में सामदायिक भवन एवं लेखन पटेल घर से रामरतन साहू घर तक, मुख्य मार्ग से कोल्हू पटेल के घर तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 16 लाख 90 हजार रूपए, ग्राम पंचायत माटरा में जयराम गोड़ घर से पुनाराम साहू घर तक एवं रूमराम के घर से दानी साहू तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत गोता में दिलीप मार्केड घर से प्रकाश घर तक, गुरू घासीदास चौक से लेकर विष्णु प्रसाद के ब्यारा तक सी.सी. रोड निर्माण एवं विष्णु साहू के घर दिनेश साहू घर तक नाली निर्माण हेतु 07 लाख 17 हजार रूपए, ग्राम पंचायत पेण्ड्रीतराई में चेन महिलांग के घर से बोरिंग तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 02 लाख 60 हजार रूपए, ग्राम पंचायत बिरोदा में लक्ष्मीनाथ श्रीवास घर से प्राथमिक शाला बिरोदा तक एवं गोकुल महराज घर से कृष्ण मंदिर तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 05 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत मोहरेंगा में मनहरण सिन्हा घर से परदेशी सिन्हा घर तक, टीका यादव घर से लक्ष्मण सिन्हा घर तक नाली निर्माण एवं बड़े तालाब और डबरी तालाब में तालाब साैंदर्यीकरण निर्माण हेतु 07 लाख 94 हजार रूपए, ग्राम पंचायत खजरी में मेन रोड से खेलावन साहू के घर तक, गौकरण सतनामी घर से उधो प्रसाद के घर तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 05 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्य हेतु मानक मानचित्र एवं प्राक्कलन ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की वेबसाईट http://www.cg.nic.in@resworks में उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
कबीरधाम में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन 11 करोड़ से अधिक राशि के 32 हजार 763 वाद किए गए निराकृत
कवर्धा, 15 मार्च 2026/sns/- को छत्तीसगढ़ राज्य में तालुका न्यायालय के स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत आयोजित किया गया। माननीय श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कबीरधाम द्वारा उक्त नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ मां सरस्वती माँ के […]
लघु अवधि प्रशिक्षण कोर्स हेतु आवेदन 14 तक
बिलासपुर, 05 फरवरी 2026/sns/-शासकीय महिला आईटीआई कोनी द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए रोजगार एवं स्वरोजगारमुखी शुल्क आधारित लघु अवधि प्रशिक्षण कोर्स में प्रवेश हेतु 14 फरवरी 2026 तक आवेदन फार्म जमा किये जा रहे है। इच्छुक आवेदिका जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, ब्यूटी पार्लर एवं फैशन डिजाइनिंग एवं सिलाई कोर्स हेतु आवेदन कर सकती है। प्रवेश […]
सारंगढ़ के पं. लोचन प्रसाद पाण्डेय कॉलेज में 23 अक्टूबर को होगा कार्यशाला युवाओं को राज्योत्सव में अपने आइडियाज को प्रदर्शन करने के लिए मिलेगा मौका
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 अक्टूबर 2025/sns/-गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा 23 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय सारंगढ़ में “छत्तीसगढ़ आइडिएथॉन के संबंध में कार्यशाला आयोजित किया जाएगा। राज्य में नवाचार एवं स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने हेतु सी.जी. आइडिएथॉन” कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों एवं युवाओं […]

