बलौदाबाजार, 16 फरवरी 2026/sns/-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वार अयोजित हायर सेकेण्डरी एवं हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2026 क्रमश 20 एवं 21 फरवरी से शुरू हो रही है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में इस वर्ष 10वी एवं 12 वी के लगभग 27260 छात्र-छात्रएं परीक्षा में शामिल होंगे जिसमें कक्षा 10 वीं के 16187 एवं 12 वी के 11073 छात्र हैं। परीक्षा प्रातः 9 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक होगी।
कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है।कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के पांचों विकासखण्ड में कुल 119 स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाये गए है। परीक्षार्थियों द्वारा अनुचित साधनों क़े उपयोग पर अंकुश लगाने,निरीक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं परीक्षा क़े सफल आयोजन हेतु जिला, अनुभाग एवं विकासखण्ड स्तरीय कुल 12 उड़नदस्ता दल गठित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे ने बताया कि परीक्षा सामग्री का वितरण सोमवार से शुरू हो चुका है। सोमवार को बलौदाबाजार एवं कसडोल विकासखंड के केंद्राध्यक्षो को परीक्षा सामग्री वितरण किया गया।मंगलवार को विकासखंड पलारी भाटापारा एवं सिमगा के केंद्राध्यक्षो को वितरित की जाएगी। छात्रों को प्रवेश पत्र उनके स्कूल में मंगलवार से वितरण शुरू होग़ा।


