जांजगीर-चांपा, 15 नवम्बर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जन्मेजय महोबे द्वारा जिले के राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिले के ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले के वेयरहाउस में कुल 1646 नग बैलेट यूनिट, 864 नग कन्ट्रोल यूनिट एवं 1375 नग व्हीव्हीपीएटी मशीन सुरक्षित रखी गई है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आयोग द्वारा निर्धारित मापदंड अनुरूप ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनो के रख-रखाय करने हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री हितेश यादव, श्री दिगम्बर पटेल, श्री जगमोहन पाटले एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल
मोहला, 09 मार्च 2026/sns/-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर में आयोजित ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन’ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 68 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में महतारी वंदन योजना की 25 वीं किस्त की राशि सीधे अंतरित की। […]
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा औचक निरीक्षण
राजनांदगांव, 12 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार नागरिकों को सही गुणवत्ता की खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती साधना चंद्राकर के नेतृत्व में खाद्य […]
22 मार्च को अवकाश में भी होगा रजिस्ट्री का काम
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 मार्च 2026/sns/- नागरिकों को रजिस्ट्री संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए छत्तीसगढ़ के सभी रजिस्ट्री ऑफिस रविवार 22 मार्च, शनिवार 28 मार्च, रविवार 29 मार्च तथा मंगलवार (महावीर जयंती) 31 मार्च को भी सामान्य कार्यदिवसों की तरह खुले रहेंगे। इन तिथियों में दस्तावेजों के पंजीयन सहित अन्य […]

