राजनांदगांव, 12 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार नागरिकों को सही गुणवत्ता की खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती साधना चंद्राकर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के गुजराती स्वीट्स एवं मेसर्स बसंतीलाल अग्रवाल के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। गुजराती स्वीट्स से मगज लड्डू एवं मिल्क केक का नमूना तथा मेसर्स बसंतीलाल अग्रवाल से जेम्स कनफेक्शनरी एवं मिर्ची पाउडर का नमूना संकलित किया गया। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री डोमेन्द्र धु्रव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा मेसर्स ईमाम एंटरप्राईजेस हल्दी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अमृतान्जल पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर का नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य के लेबल पर बैंच नंबर, विनिर्माण तिथि, एफएसएसआई लाइसेंस अंकित नहीं होने पर 429 बोरी अमृतान्जल पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर जप्त किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा संतोष किराना स्टोर्स सुरगी से गेंहू आटा का नमूना संकलित कर जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जांच के लिए संग्रहित सभी खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा मनक अधिनिमय के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा खाद्य कारोबारियों से अपने प्रतिष्ठान में सुरक्षित और सही गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ का ही विक्रय, भण्डारण, प्रदर्शन, विनिर्माण करने की अपील की गई है। नागरिक किसी भी प्रतिष्ठान पर मिलावटी या दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय का संदेह होने पर इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग की हेल्पलाईन 9340597097 पर दे सकते है।
संबंधित खबरें
डॉ.विपुल कुमार राय के संतूर वादन से गूंजा रायगढ़ रागों की शुद्धता और लय की साधना ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध
रायगढ़, 02 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 के छठवें दिन दिल्ली के सुप्रसिद्ध संतूर वादक डॉ. विपुल कुमार राय ने अपनी अनुपम प्रस्तुति से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुर, ताल और लय की दिव्य साधना ने वातावरण को अलौकिक संगीत प्रवाह से सराबोर कर दिया। आकाशवाणी के ग्रेड ए कलाकार […]
फिजियाथेरेपिस्ट के 3 रिक्त पदों पर आवेदन 7 तक
बिलासपुर, 29 अक्टूबर 2025/sns/- जिले के विकासखण्डों में दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित समावेशी संसाधन स्त्रोत केन्द्र हेतु फिजियाथेरेपिस्ट के 3 रिक्त पदों पर 7 नवम्बर तक आवेदन किये जा सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एनआईसी के वेबसाईट www.bilaspur.gov.in में उपलब्ध है। विज्ञापन एवं आवेदन का प्रारूप जिला पंचायत के द्वितीय तल जिला […]
वित्तीय समावेशन अभियान के अंतर्गत कोड़िया ग्राम पंचायत में एक दिवसीय शिविर का आयोजन
दुर्ग, 14 अगस्त 2025/sns/- भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, वित्तीय समावेशन विभाग के निर्देशानुसार एक जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन योजनाओं के संतृप्ति अभियान के अंतर्गत दुर्ग जिले की कोड़िया ग्राम पंचायत में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बैंक ऑफ बड़ौदा हनोदा शाखा द्वारा […]

