कवर्धा, 14 नवंबर 2025/sns/- संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कवर्धा में 10 नवम्बर 2025 से आयोजित अंतर कक्षा खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन आज उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिताओं में महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए कुल 9 व्यक्तिगत तथा 6 सामूहिक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह, खेलभावना एवं अनुशासन के साथ भाग लिया। समापन समारोह में नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भूतपूर्व अधिष्ठाता डॉ. आर. के. द्विवेदी तथा मेडिकल ऑफिसर डॉ. सलिल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने की। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया तथा महाविद्यालय द्वारा खेल एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के सफल आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की छात्रा कुसुम ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. श्याम सिंह द्वारा किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता का यह सफल आयोजन महाविद्यालय में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम वर्क और समग्र विकास की भावना को पुष्ट करता है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) की बैठक सम्पन्न
अम्बिकापुर, 10 अक्टूबर 2025/sns/- जिला परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) की बैठक मंगलवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि जिले में गत तिमाही के दौरान दो नई बैंक शाखाओं का संचालन प्रारंभ किया […]
रजत महोत्सव पर रक्तदान शिविर का आयोजन,50 यूनिट रक्त संग्रहित
बलौदाबाजार, 03 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसडोल मे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें 12 छात्राएं और 41पुरुष सहित कुल 53 यूनिट रक्त […]
कृषक उन्नति योजना अंतर्गत जिले के 1 लाख 49 हजार से अधिक किसानों के खातों में पहुँची 745 करोड़ से अधिक की अंतर राशि
महासमुंद, 02 फरवरी 2026/sns/* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान होली से पूर्व उनके बैंक खातों में अंतरित किया गया। 28 फरवरी को बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी खेल […]


