रायगढ़, 4 फरवरी 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) अंतर्गत विकासखण्ड रायगढ़ के आंगनबाड़ी केन्द्र डोंगाढकेल ग्राम पंचायत केराझर में आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए गत दिवस आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण उपरांत प्राविधिक एवं अनंतिम सूची जारी की गई है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी आवेदिका को कोई आपत्ति हो तो वे 14 फरवरी तक कार्यालयीन दिवस एवं समय पर लिखित में दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) में संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
प्रबंध निदेशक (वितरण) श्री भीमसिंह कंवर ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत बोरी में आयोजित शिविर का लिया जायजा
राजनांदगांव, 23 मार्च 2026/sns/-छत्तीसगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर द्वारा मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना (एमबीबीएस) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राजनांदगांव जिले में आयोजित शिविरों का औचक निरीक्षण किया गया। प्रबंध निदेशक श्री कंवर ने समाजसेवी श्री नीरज बाजपेयी के साथ ग्राम बोरी में आयोजित शिविर में उपस्थित बिजली उपभोक्ताओं […]
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह
रायपुर, 17 जनवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके तहत वाहन चालकों को हेलमेट […]
जांजगीर चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न किसानों को खाद की न हो परेशानी, हर घर नल-जल योजना की होगी सख्त मॉनिटरिंग किसानों की सुविधा
जांजगीर चांपा, 17 सितम्बर 2025/sns/- लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुई। उन्होंने बैठक में केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की और बेहतर कार्यान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद श्रीमती जांगड़े […]


