बलौदाबाजार, 14 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत क्लस्टर में राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। राजस्व शिविर के शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों फौती, नामांतरण एवं बटवारा, अभिलेख त्रुटि सुधार के प्रकरणों का मौके पर ही आनलाईन अपलोड कर हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदन, पंचनामा, आदि की प्रविष्टि एवं मौके पर ही नोटिस ईश्तहार जारी कर पक्षकारों को तामिल कराया जा रहा है।
13 नवम्बर को बलौदाबाजार तहसील के ग्राम परसाभदेर ,लवन के चिचिरदा, पलारी के अमेरा ,भाटापारा के खोखली,सिमगा के दरचूरा,सुहेला के नवापारा, कसडोल के कोसमसरा क, टुण्डरा के मटिया एवं सोनाखान के ग्राम डुमरपाली में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दौरान बी-1 का वाचन, स्वामित्व कार्ड वितरण, खसरा एवं किसान किताब के प्राप्त आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निराकरण तथा आय, जाति, निवास संबंधी समस्त आवेदनों का शिविर स्थल पर ही लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आनलाईन प्रविष्टि किया गया।

