जांजगीर-चांपा, 01 नवम्बर 2025/sns/- भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति की शुरूआत की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि मिशन शक्ति अम्ब्रेला योजनांतर्गत दो उपयोजना संबल एवं समर्थ शामिल है। संबल उपयोजना अंतर्गत जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में दैनिक कार्यों के संचालन व सभी सुसंगत कार्यवाहियों के लिए रिक्त सेवा प्रदाताओं के 08 पद की पूर्ति हेतु 18 नवम्बर 2025 तक महिला अभ्यार्थियों से कार्यालयीन समय 05.30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जांजगीर-चांपा में आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन केवल रजिस्टर्ड डाक, स्पीडपोस्ट, कोरियर के माध्यम से प्रेषित आवेदनों को ही स्वीकार किया जावेगा। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in व कार्यालय के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।

