सुकमा, 19 सितंबर 2025/sns/- आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के द्वारा प्रोत्साहन योजना (यथा संशोधित) वर्ष 2010 के अतंर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर एक लाख रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। जिले के पात्र अभ्यर्थियों से 23 सितंबर 2025 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्रता, शर्तें तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। पात्र अभ्यर्थी इस निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लाक-डी, भूतल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर में अंतिम तारीख तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र समय-सीमा में रजिस्ट्रर्ड डाक से भी भेजा जा सकता है।
संबंधित खबरें
जिला जनसंपर्क कार्यालय जिला रायपुर संभागायुक्त महादेव कांवरे ने ली कृषि विभाग की समीक्षा बैठक खाद-बीज के पर्याप्त भंडारण करने दिए निर्देश
रायपुर, 20 जून 2025/sns/- संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे ने आज कृषि विभाग की समीक्षा बैठक ली। इसमें सभी ज़िलों में बीज एवं खाद्य के भंडारण वितरण की जानकारी ली गई। श्री कांवरे ने डीएपी की कमी को देखते हुए सहकारी समितियों में एनपीके और सुपर फास्फेट खाद को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी […]
साढ़े 4 लाख रुपए का अवैध धान फिर पकड़ाया
बिलासपुर, 27 नवंबर/2025 अवैध रूप से संग्रहित 355 बोरी (142 क्विंटल) धान आज फिर पकड़ाई गई। जब्त धान की कीमत लगभग साढ़े 4 लाख रुपए की है। बिना कागजात के वे इसका व्यवसाय कर रहे थे। आशंका बनी हुई थी कि सांठगांठ करके आसपास की किसी सोसाइटी में इसे खपाते। इसके पहले कलेक्टर के निर्देश […]
जिला स्तरीय सतर्कता एवं सर्वेक्षण समिति 27 जून को
राजनांदगांव, 24 जून 2025/sns/- अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय की अध्यक्षता में 27 जून 2025 को सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट के अपर कलेक्टर कक्ष क्रमांक 30 में मैनुअल स्कैवेंजर्स के तहत हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिशेध और उनका पुनर्वास अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं सर्वेक्षण समिति की बैठक […]


