छत्तीसगढ़

फसल का भौतिक सत्यापन करने कलेक्टर पहुंचे फिल्ड किसान की मौजूदगी में किया एप्प से सत्यापन

बलौदाबाजार, 25 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी शुक्रवार को किसान द्वारा लागए गए फसल का सत्यापन करने किसान के खेत पहुंचे। उन्होंने ग्राम कोकड़ी में किसानों की उपस्थिति में फिजिकल वेरिफिकेशन एप्प के माध्यम से खेत के रकबे में लगे धान फसल का सत्यापन किया और किसानों को उनके दावा आपत्ति निराकरण के बारे में जानकारी दी।

कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से इस वर्ष धान की खेती, एग्रीस्टेक पंजीयन आदि के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली। किसानों ने बताया क़ि इस बार उन्होंने अपने खेत में महामाया धान लगाया हैं। फसल की पैदावार अच्छी हैं और कुछ दिनों में कटाई शुरू करना हैं।उन्होंने यह भी बताया क़ि एग्रीस्टेक में पंजीयन हो गया हैं। पंजीयन में कोई दिक्क़त नहीं हुई। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य में धान खरीदी होगी ,इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी कि जा रही हैं।
बताया गया क़ि बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम कोकड़ी के किसान कृषक संतोष राउतराय पहन 16 में खसरा नंबर 37/1,37/3,37/4 क़ृषि भूमि स्थित हैं। किसान संतोष के द्वारा उक्त क़ृषि भूमि में धान फसल लगाया गया हैं। किसान द्वारा विगत 5 उक्त भूमि में कोई फसल नहीं ली जा रही थी। इस वर्ष महामाया धान लगाया गया हैं। किसान के द्वारा ग्राम सभा में अपने खेत में धान फसल लगे होने के सम्बन्ध में दावा आपत्ति किया गया था।

इस दौरान उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं उमेश गुप्ता खाद्य अधिकारी पुनीत वर्मा, नायब तहसीलदार अक्षय तिवारी सहायक भू अधीक्षक सुरेश देवांगन सहित पटवारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *