छत्तीसगढ़

सीतापुर के ग्राम सरगा में अब 9 जनवरी को होगा जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर


अम्बिकापुर, 24 अक्टूबर 2025/sns/- जिले विकासखण्ड सीतापुर के ग्राम सरगा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन अब शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को किया जाएगा। पूर्व में यह शिविर ग्राम गेरसा में 31 अक्टूबर 2025 को आयोजित होना निर्धारित था, किंतु अपरिहार्य कारणों से तिथि एवं स्थल में आंशिक संशोधन किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी विभाग प्रमुख एवं कार्यालय प्रमुख निर्धारित तिथि पर शिविर स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *