छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने बाजार जाकर खरीदे मिट्टी की दिये स्वदेशी उत्पाद व स्थानीय कारीगरों का बढ़ाया उत्साह

बलौदाबाजार, 18 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार को स्थानीय बाजार पहुंचकर स्थानीय कारीगरों से मिट्टी के दिये,ग्वालिन एवं धान की. बाली से निर्मित फरी खरीद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आस- पास के बिक्री करने वाले कुम्हार परिवारों से हाल- चाल का जायजा लेते हुए व्यापार के संबंध में जानकारी ली।

बलौदाबाजार निवासी बुधराम पांडे ने बताया कि दिये की बिक्री अच्छी हो रही है। नगर पालिका के द्वारा भी किसी प्रकार का टेक्स नहीं लिया जा रहा है। लोगों में भी उत्साह है। इस मौके पर कलेक्टर श्री सोनी ने कहा क़ि
मिट्टी के दीये पूरी तरह से प्राकृतिक, पर्यावरण के लिए सुरक्षित और स्वच्छ विकल्प है। मिट्टी के दीयों में एक अद्वितीय और पारंपरिक आकर्षण होता है। उनकी मंद और सुनहरी लौ हमारे त्योहारों की वास्तविक और गहरी भावना को दर्शाती है। वे हमारे सदियों पुरानी भारतीय संस्कृति का प्रतीक हैं।जब आप मिट्टी का दीया खरीदते हैं तो आप सीधे तौर पर हमारे कुम्हारो और छोटे कारीगरों के परिवारों की मदद करते हैं। यह उन्हें अपनी कला और आजीविका को बनाए रखने का अवसर देता है। उन्होंने लोगों से अपील किया क़ि इस दीपावली मिट्टी के दीये खरीदें और उनकी रोशनी से अपने पर्व को और भी खास, पर्यावरण-अनुकूल और सार्थक बनाएं।विदेशी इन वस्तुओं के स्थान पर हमारे भाई बंधुओं द्वारा बनाये जा रहे स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करें जिससे इन्हें आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। कलेक्टर ने बताया क़ि स्थानीय कारीगरों को अपने उत्पाद बेचने के लिए शहर में व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने तथा किसी प्रकार की टैक्स न लेने नगर पालिका को निर्देशित किया गया है।

पटाखा दुकानों का निरीक्षण- कलेक्टर श्री सोनी ने इसके पश्चात् दशहरा मैदान में लगे पटाखा दुकान का निरीक्षण किया।उन्होंने दुकानदारों से सुरक्षा मनको का पालन करने, अपने सामानो की सुरक्षा करने तथा kisi प्रकार की समस्या होने पर कंट्रोल रूम, सम्पर्क केन्द्र एवं समाधान सेल के नंबर पर संपर्क करने कहा। उन्होंने डिजिटल लेन देन को बढ़ावा देने भी कहा। इसके साथ ही अधिकारियो को बिजली वायरिंग सहित अन्य सुरक्षा पर भी ध्यान देने के निर्देश दिये।

इस दौरान एसडीएम प्रकाश कोरी, एसडीओपी निधि नाग सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *