छत्तीसगढ़

अग्निवीर भर्ती भारतीय सेना में भर्ती के लिए 10 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

मुंगेली, 02 अप्रैल 2026/sns/- भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर में जनरल, तकनीकी, लिपिक, स्टोरकीपर, ट्रेडमेन आदि पुरूष पदों और सेना पुलिस तथा स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा आदि के महिला पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *