छत्तीसगढ़

23 अक्टूबर को भाई दूज पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित कबीर धाम जिले के स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन

कवर्धा, 17 अक्टूबर 2025/sns/-  कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा द्वारा वार्षिक कलैण्डर वर्ष 2025 के लिए कबीरधाम में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है।

वर्ष 2025 के वार्षिक कलेण्डर में कबीरधाम जिले के लिए श्रावण मास के प्रथम सोमवार 14 जुलाई 2025, दशहरा महानवमी 01 अक्टूबर 2025, भाईदूज (दीपावली) 23 अक्टूबर 2025 को तीन दिन का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। पहले गोवर्धन पूजा 21 अक्टूबर को अवकाश घोषित था जिसे संशोधित कर 23 अक्टूबर को किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *