बीजापुर, 17 अक्टूबर 2025/sns/ – भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बीजापुर में 08 अक्टूबर 2025 से 16 अक्टूबर 2025 तक आयोजित 8 दिवसीय अटल पंचायत बैंक मित्रा प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में कुल 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने पर
IIBFद्वारा आयोजित परीक्षा में सभी 32 प्रशिक्षणार्थी उत्तीर्ण हुए, जो कि संस्थान के लिए गर्व का विषय है। समापन अवसर पर आरसेटी बीजापुर के निदेशक श्री अमृत कुमार एक्का, संकाय सदस्य श्री संजय कुमार दुलम एवं आरसेटी स्टाफ उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण में बीजापुर जिले के 32
VLEशामिल हुए, जिन्होंने
IIBF परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण के संचालन में
CSC e-Governance Services India Limited से राज्य प्रतिनिधि श्री प्रदीप जी का विशेष योगदान रहा, जो पूरे प्रशिक्षण दौरान मार्गदर्शन हेतु उपस्थित रहे।
समस्त प्रशिक्षणार्थियों को आगामी बैंकिंग सेवाओं में उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

