छत्तीसगढ़

जिले में इंसीडेन्ट रिस्पांस सिस्टम टीम का गठन


राजनांदगांव, 15 अक्टूबर 2025/sns/- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा तैयार किए गए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन नीति-2009 एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दिशा-निर्देश इंसीडेन्ट रिस्पांस सिस्टम को अपनाते हुए राज्य स्तर पर मुख्य सचिव एवं जिला स्तर पर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में इंसीडेन्ट रिस्पांस सिस्टम अंतर्गत इंसीडेन्ट रिस्पांस सिस्टम टीम का गठन किया गया है। इंसीडेन्ट रिस्पांस सिस्टम राज्य एवं जिला स्तर पर आपदाओं से निपटने तथा तत्काल राहत सहायता उपलब्ध कराने एवं आपदा के समय विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक निर्णय लेने का कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *