छत्तीसगढ़

जिला ग्रंथालय की सकारात्मक पहल से सदस्यों की संख्या बढ़कर हुई 764 विगत दो वर्षो में 22 युवाओं का विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुआ चयन

बलौदाबाजार, 14 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार पाठकों के मांग अनुरूप जिला ग्रंथालय के संचालन में सकारात्मक परिवर्तन से सदस्य संख्या 330 से बढ़कर 764 तक हो गई है। सदस्यो की संख्या मे लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। वर्ष 2023- 24 एवं 2024 -25 में 22 युवाओ का चयन पीएससी एवं व्यापम के माध्यम से विभिन्न सेवाओं में चयन हुआ है।

जिला ग्रंथालय बलौदाबाजार का शुभारंभ 4 नवम्बर 2016 को हुआ है तब से यह निरंतर युवाओ का प्रेरणा स्रोत बना हुआ है। यहां अम्याथियो के बैठक व्यवस्था के लिए टेबल और कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।अम्यर्थियो की सहमति एवं सुझाव पर नवीन एवं आवश्यक किताबे ग्रंथलाय हेतु खरीदी की जाती है। पर्याप्त लाईट, पंखा और कूलर की व्यवस्था किया गया है।अम्यर्थियो की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए नया वाटर कूलर की व्यवस्था गई है ,साथ ही बड़ा पानी टंकी थी लगवाया गया है ।समय की मांग के अनुसार अम्यर्थियो हेतु इंटरनेट वाई -फाई व्यवस्था की गई है जिससे अम्यर्थियो को नवीनतम सूचनांए त्वरित उपलब्ध हो रही है।अम्यर्थियो की सुरक्षा के मद्देनजर पुरे परिसर को सी.सी. टी. वी. की निरारानी में रखा गया है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं पर चयनित अभ्यर्थियो का सम्मान भी किया जाता है जिससे अन्य अम्यर्थियो को प्रेरणा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *