छत्तीसगढ़

महिला सशक्तिकरण केन्द्र के एक संविदा पद के लिए 3 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव, 31 जनवरी 2026/sns/-भारत सरकार की एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति योजना की शुरूआत की गई है। योजना के तहत जिले में राज्य स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र संचालन हेतु एक संविदा पद (जेण्डर विशेषज्ञ, अनुसूचित जनजाति) के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक एवं पात्र आवेदक 3 फरवरी 2026 शाम 5.30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कलेक्टोरेट परिसर जिला राजनांदगांव पिन कोड 491441 में पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम से दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी राजनांदगांव जिले की वेबसाईट एवं कार्यालय के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *