छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय कौशल तिहार प्रतियोगिता 23 जुलाई को कवर्धा में

कवर्धा, 21 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण अंतर्गत जिले में कौशल तिहार 2025 का आयोजन 23 जुलाई को सुबह 10 बजे से लाइवलीहुड कॉलेज, महराजपुर, कवर्धा में किया जा रहा है। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में तकनीकी कौशल के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनके आत्मविश्वास को मजबूत करना तथा इंडिया स्किल्स 2025 एवं वर्ल्ड स्किल्स 2026 के लिए संभावित प्रतिभाओं की पहचान करना है।
प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत प्रशिक्षित एवं प्रशिक्षणरत युवा भाग ले सकेंगे। प्रमुख ट्रेड्स में टैक्सी ड्राइवर, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन एवं वॉटर डिस्ट्रीब्यूशन ऑपरेटर (जल वितरण संचालक) शामिल हैं। प्रतियोगिता में हर ट्रेड से तीन श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 जुलाई 2025 तक किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं मैडल प्रदान किए जाएंगे। प्रतिभागी अपना ऑनलाइन पंजीयन छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण की वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। यह आयोजन युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां वे अपने कौशल का प्रदर्शन कर न केवल आत्मविश्वास अर्जित करेंगे, बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *