छत्तीसगढ़

ईदृनीलामी के माध्यम से होगी रेत खदानों की नीलामी पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम 16 अक्टूबर को बस्तर संभाग में प्रशिक्षण कार्यक्रम

सुकमा, 13 अक्टूबर 2025/sns/-राज्य शासन के भू-विज्ञान एवं खनिज विभाग द्वारा प्रदेश में गौण खनिज साधारण रेत खदानों के आबंटन की प्रक्रिया अब ईदृनीलामी  रिवर्स ऑक्शन प्रणाली से की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी, जिससे रेत खदानों के आवंटन में पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा और तकनीकी दक्षता सुनिश्चित की जा सकेगी।
एमएसटीसी पोर्टल से ही निविदा जारी करने, इच्छुक बोलीकर्ताओं के पंजीयन, ऑनलाइन बोली प्रक्रिया, तकनीकी अहर्ता के चयन, लॉटरी प्रक्रिया और अधिमानी बोलीदार के चयन तक की सभी कार्यवाहियां पूरी तरह ऑनलाइन होंगी। इस तकनीकी प्रणाली से मानवीय त्रुटि और पक्षपात की संभावना समाप्त होगी।
ईदृनीलामी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभाग द्वारा संभागवार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बस्तर संभाग के जिलाधिकारियों, खनिज अधिकारियों एवं इच्छुक बोलीकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण 16 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक, शहीद वीर गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय, कुमरावंड के सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में एमएसटीसी के विशेषज्ञ अधिकारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से लेकर बिडिंग प्रक्रिया तक की संपूर्ण जानकारी देंगे। खनिज विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं इच्छुक आवेदकों से प्रशिक्षण में समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है, ताकि भविष्य में रेत खदानों की नीलामी प्रक्रिया को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *