अम्बिकापुर, 10 अक्टूबर 2025/sns/- जिला खनि अधिकारी ने बताया कि गौण खनिज साधारण रेत खदानों का आबंटन ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया के तहत् एम.एस.टी.सी पोर्टल के माध्यम से किया जाना है। ई-नीलामी से संबंधित समस्त प्रक्रिया यथा निविदा जारी करना, निविदा में भाग लेने हेतु बोलीकर्ताओं का चयन, लॉटरी प्रक्रिया, अधिमानी बोलीदार का चयन इत्यादि समस्त कार्यवाही उक्त पोर्टल से ही किया जावेगा। पोर्टल के विषय में 14 अक्टूबर 2025 को अपरान्ह 4ः00 बजे जिला कलेक्टरेट कार्यालय के सभाकक्ष में संभाग के खनि अधिकारी/सहायक खनि अधिकारी एवं इच्छुक बोलीकर्ताओं हेतु विस्तृत प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।
संबंधित खबरें
जनदर्शन: कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांगें एवं समस्याएं
मुंगेली, 11 मार्च 2026/sns/- जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में जिले के विभिन्न विकासखंडों मुंगेली, पथरिया और लोरमी से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिक अपनी समस्याएं और मांगों को लेकर पहुंचे। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक से उनकी समस्याओं […]
चक्रधर समारोह 2025सुर, ताल, छंद और घुंघरू के दसवें दिन रायपुर-भिलाई के इंडियन रोलर के रॉक गायन से गूंजा समारोह
रायगढ़, 06 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 की दसवीं संध्या में संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। रायपुर-भिलाई के सुप्रसिद्ध रॉक बैंड इंडियन रोलर ने अपनी अनूठी प्रस्तुति से ऐसा माहौल रचा कि दर्शक झूम उठे। बैंड ने छाप तिलक सब छीनी रे, मोसे नैना मिलाईके, तू माने या ना माने […]
मुख्यमंत्री से मिला छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन और जनसंपर्क अधिकारी संघ का संयुक्त प्रतिनिधि मंडल संवाद कार्यालय में विभागीय अधिकारी के साथ अभद्रता और कार्यालय में तोड़फोड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन
दुर्ग, 11 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय, नवा रायपुर में विभागीय अपर संचालक श्री संजीव तिवारी के साथ हुई अभद्रता, झूमा-झटकी, गाली-गलौज और कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना के विरोध में आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन और छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन […]

