कवर्धा, 08 अक्टूबर 2025/sns/- आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास के पत्र के परिपालन में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 तथा नियम 2007 यथा संशोधित नियम 2012 के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में क्रमशः जिला परियोजना समन्वयक (समन्वयक-वन अधिकार अधिनियम) एवं एमआईएस सहायक (वन अधिकार अधिनियम) की नियुक्ति किए जाने के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर प्रकाशित की गई है, जिसे जिला कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कबीरधाम के सूचना पटल तथा जिले की अधिकृत वेबसाइट पर अवलोकन किया जा सकता है। पात्र एवं अपात्र सूची पर दावा-आपत्ति 10 अक्टूबर 2025, सायं 4ः00 बजे तक आमंत्रित की गई है। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी भी आवेदक को व्यक्तिगत रूप से लिखित सूचना नहीं भेजी जाएगी। विलंब से प्राप्त आवेदन के लिए आवेदक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
संबंधित खबरें
पल्स पोलियो अभियान 2025
सुकमा, 22 दिसंबर 2025/sns/-जिले में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए प्रभावशाली पहल की गई। कलेक्टर श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में पल्स पोलियो अभियान को मिशन मोड में संचालित किया गया, जिसके तहत पहले ही दिन 33,273 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर उन्हें सुरक्षित किया गया।स्वास्थ्य विभाग […]
धीरी, अर्जुनी, कोटरासरार, भोथली रेत खदान की नीलामी संपन्न
राजनांदगांव, 15 दिसम्बर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम के 2025 के तहत जिले के 4 रेत खदान धीरी, अर्जुनी, कोटरासरार, भोथली का नीलामी कार्यक्रम संपन्न हो गया है। रेत खदानों में पर्यावरण स्वीकृति प्राप्ति के बाद कार्य शुरू होगा। जिससे जिले में रेत की आपूर्ति आसानी से हो जाएगी।सहायक खनि अधिकारी […]
धान खरीदी के अंतिम दिनों में किसानों को धान बेचने में न हो परेशानीः कलेक्टर
कोरबा, 28 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने समय-सीमा की बैठक में जिलें में संचालित फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के शेष दिनों में पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता, सतर्कता और समन्वय के साथ बिना किसी प्रकार की गड़बड़ी […]

