कवर्धा, 08 अक्टूबर 2025/sns/- तहसील पिपरिया द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धरमदास मानिकपुरी पिता गीतादास मानिकपुरी, कोटवार की मृत्यु होने संबंधी जाँच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है। हल्का पटवारी ग्राम पनेका से प्राप्त पंचनामा, प्रतिवेदन एवं मृत्यु प्रमाण के आधार पर ग्राम पनेका का कोटवार पद रिक्त पाया गया है। इस संबंध में तहसील कार्यालय पिपरिया द्वारा निर्देशित किया गया है कि ग्राम पनेका में कोटवार पद की रिक्ति के संबंध में आम सूचना का प्रकाशन ग्राम पंचायत पनेका में किया जाए, ताकि इच्छुक पात्र अभ्यर्थी नियमानुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकें।
संबंधित खबरें
मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण के बारे में अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण
बिलासपुर, 21 जून 2025/sns/- निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2026 अंतर्गत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों,सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं सहायक प्रोग्रामर्स का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन आज मंथन सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें निर्वाचक नामावली का महत्व, विधिक प्रावधान और चार अर्हता तिथियों के बारे में प्रशिक्षण […]
पति के निधन के बाद भी नहीं टूटा हौसला प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिलिन बाई के सपनों को दिए पंख
जांजगीर-चांपा, 30 अक्टूबर 2025/sns/- जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलादेही की ग्राम मौहाडीह निवासी 85 वर्षीय श्रीमती दिलिन बाई पटेल, पति स्व. कन्हैया लाल पटेल का जीवन उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए आज एक नई प्रेरणा बन गई हैं। कभी अपने पति के साथ एक पक्के घर का सपना देखने वाली दिलिन बाई के […]
एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी
महासमुंद, 07 मार्च 2026/sns/- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत कुल 74 संविदा पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर ली गई है। इस सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से 13 मार्च […]

