बिलासपुर, 21 जून 2025/sns/- निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2026 अंतर्गत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों,सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं सहायक प्रोग्रामर्स का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन आज मंथन सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें निर्वाचक नामावली का महत्व, विधिक प्रावधान और चार अर्हता तिथियों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) नियम 2022 के आधार पर दावा एवं आपत्तियों का विनिश्चय करने वाले आदेशों के विरुद्ध अपील, निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्परिसीमन, पहचान पत्र, निर्वाचक नामावली का संरक्षण निरीक्षण एवं निपटान जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं की जानकारी दी गई। भारत निर्वाचन आयोग पत्र दिनांक 12 जुलाई 2022 एवं 18 मार्च 2023 के आधार पर प्रत्येक वर्ष 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर को अर्हता तिथियों के आधार पर मतदाता सूची पुनरीक्षण करने हेतु प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मतदान केन्द्र का युक्तियुक्तकरण मतदान केन्द्रों में भौतिक सत्यापन उपरांत किया जाने का निर्देश दिया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एम टी आलम, डॉ राजीव शर्मा, मिथलेश मिश्रा के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनीष साहू, बजरंग वर्मा, प्रवेश पैकरा, शिवकुमार कंवर एवं सभी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्रोग्रामर, बीएलओ उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
चारदीवारी से नेतृत्व तक गृहिणी से ‘लखपति दीदी’ बनी सीमा बंजारे
जांजगीर-चांपा, 22 जनवरी 2026/sns/- जनपद पंचायत पामगढ़ की ग्राम पंचायत कुटराबोड निवासी श्रीमती सीमा बंजारे की कहानी उन ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो आज भी स्वयं को घर की चारदीवारी तक सीमित मानती हैं। एक समय था जब श्रीमती सीमा बंजारे का जीवन केवल घर-परिवार और बच्चों की देखभाल तक ही सिमटा हुआ […]
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक
आपार आईडी पंजीयन, आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी, नियमित टेस्ट व मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत निरीक्षण के दिए निर्देश रायपुर, 30 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं समय सीमा के लंबित प्रकारणों एवं कार्यों की समीक्षा की। बैठक में […]
मवेशियों को सार्वजनिक स्थानों सड़क मार्गों शासकीय भवनों एवं परिसरों में खुले में छोड़ना प्रतिबंधित
मुंगेली, 31 जुलाई 2025/sns/- सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं और आवारा मवेशियों की वजह से उत्पन्न हो रही समस्याओं के मद्देनजर जिले के सभी अनुविभागों में निषेधाज्ञा जारी की गई है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार यह आदेश आगामी दो माह तक प्रभावशील रहेगा।जारी आदेश के अनुसार आवारा मवेशियों की वजह से लगातार सड़क […]

