छत्तीसगढ़

बीजापुर को पहली बार मिला एथलेटिक्स में 8 गोल्ड मेडल


बीजापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/ – 22वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 जो कि 5 से 7 सितम्बर 2025 तक बहतराई एथलेटिक्स स्टेडियम बिलासपुर में छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें बीजापुर खेल अकादमी एथलेटिक्स खेल के 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 13 बालिका और 07 बालक शामिल थे। वहीं श्रेष्ठ प्रदर्शन कर 08 गोल्ड मेडल, 02 सिल्वर, 01 ब्राॅज, सहित कुल 11 मेडल अपने नाम किया। जिसमें लक्ष्मण हपका ने ट्राॅयथलाॅन । 60मी. रन, ऊंची कूद, लम्बी कूद में गोल्ड मेडल एवं किड्स जैवलिन में गोल्ड मेडल। नताशा तेलामी ट्रायथलान ठ 60 मी. रन लम्बी कूद, शाॅटपुट बैक थ्रो में गोल्ड मेडल। सविता कुहरामी ट्रायथलाॅन ब् 60मी रन लम्बी कूद, 600मी रन में गोल्ड मेडल। निर्मती तेलम ऊंची कूद में गोल्ड मेडल। संतोषी भण्डारी 60मी रन एवं 600मी रन में गोल्ड मेडल। अंजली कारम पेंन्टाथलाॅन 60मी रन, लंबी कूद 60मी हर्डल, शाॅटपुट, 600 मी. रन में गोल्ड मेडल एवं लंबी कूद में सिल्वर मेडल। भूमिका कुरसम जैवालिन थ्रो में सिल्वर मेडल। पूजा वाचम 1000 मी. रन में ब्राॅंज मेडल हासिल किया। इन सभी खिलाड़ियों में से 5 खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स फैडरेशन आॅफ इंडिया के एन्ट्री स्टैडंर्ड को क्वालीफाई किया है और 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 को कालिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर उड़ीसा में होने वाले 40वीं नेशनल जुनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशीप 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये सभी बीजापुर स्पोट्स अकादमी के एथलेटिक्स खिलाड़ी शासकीय नवीन कन्या हाई स्कूल एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं प्रभारी खेल अधिकारी श्री नारायण प्रसाद गवेल ने सभी खिलाड़ियों को बधाईयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही सहायक आयुक्त श्री देवेन्द्र सिंह, प्राचार्य एकलव्य श्री अनिल मिश्रा, पीईटी कुमारी अमिता गुर्जर तथा एथलेटिक्स टीम के कोच श्री संदीप कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *