छत्तीसगढ़

मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित


बीजापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/ – मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पद सहायक सह डाटा एन्ट्री आपरेटर, आउटरीच वर्कर, चाईल्ड हेल्पलाईन यूनिट के रिक्त पद काउंसलर अंतर्गत संविदा भर्ती एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 एवं नियम 2020 के प्रावधनों एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा-39 के अधीन सहायक व्यक्तियों के संबंध में सपोर्ट पर्सन का इम्पैनलमेंट हेतु रूचि की अभिव्यक्ति की प्रस्ताव पद के पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त पदों पर भर्ती के लिए कार्यालय कलेक्टर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बीजापुर को प्रेषित करना होगा। आवेदन संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट  www.bijapur.gov.in  एवं www.cgstate.gov.in  का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *