बीजापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/ – भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास के संलग्न संदर्भित निर्देश अनुसार 17 सितम्बर 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ के साथ ही पोषण माह का शुभारंभ किया जा रहा है, जो 17 सितम्बर 2025 से 16 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होना है। पोषण माह के प्रभावी सुचारू एवं परिणाममूलक आयोजन एवं गतिविधियों के आयोजन में सम्मानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि, सहयोगी विभागों स्वयं सेवी संस्थाओं, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों की सक्रिय भागीदारी, महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मण्डली, नेहरू युवा केन्द्रों, नेशनल कैडिट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना आदि की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित किया जाना है।


