अम्बिकापुर, 30 सितम्बर 2025/sns/- स्थानीय समाचार पत्र में “जमीन पर दबंग का कब्जा, पीड़ित परिवार भूख हड़ताल पर“ एवं “अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराने परिवार को बैठना पड़ा भूख हड़ताल पर“ शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ था।
जांच में सामने आया कि मामला दबंगई का नहीं, बल्कि एक ही परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा भूमि विवाद है। ग्राम लहपटरा, तहसील लखनपुर, जिला सरगुजा के निवासी दोनों पक्ष एक ही परिवार से संबंधित हैं। इनके मध्य लंबे समय से पारिवारिक भूमि विवाद चल रहा है। विवादित भूमि ग्राम लहपटरा स्थित खसरा नंबर 571/1 (रकबा 0.405 हेक्टेयर) एवं 571/2 (रकबा 0.033 हेक्टेयर) है।
मौके का निरीक्षण दोनों पक्षों की उपस्थिति में किया गया, जिसमें पाया गया कि भूमि पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। यह स्वत्व संबंधित मामला है, जिसका निराकरण केवल सक्षम न्यायालय से ही संभव है। जांच उपरांत स्पष्ट किया गया है कि यह एक पारिवारिक भूमि विवाद है और इस प्रकार धरना-प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल करना उचित है । दोनों पक्ष न्यायालय में वाद प्रस्तुत कर अपना अनुतोष प्राप्त कर सकते हैं।

