छत्तीसगढ़

जिला शिक्षा अधिकारी श्री मंडावी ने बस्तर ओलम्पिक की तैयारियों को लेकर की बैठक

सुकमा, 29 सितंबर 2025/sns/-सुकमा ज़िले में इस वर्ष बस्तर ओलंपिक 2025 का आयोजन पूरे जोश और उमंग के साथ किया जा रहा है। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीआर मंडावी की अगुवाई में शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी प्राचार्य, खेल अधिकारी और पीटीआई सम्मिलित हुए।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि अधिक से अधिक युवाओं और खिलाड़ियों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का सुनहरा अवसर मिल सके।
प्रतियोगिता की विशेषताएँ
आयोजन स्तर रू ग्राम पंचायत → विकासखंड → जिला → संभाग
वर्ग
जूनियर वर्ग 14 से 17 वर्ष
सीनियर वर्ग आयु सीमा नहीं
खेल विधाएँ एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकशी आदि।
आयोजन की तिथियाँ
ग्राम पंचायत स्तर 04 से 07 नवम्बर
विकासखंड स्तर
09 से 10 नवम्बर छिंदगढ़ व कोंटा
10 से 11 नवम्बर सुकमा
जिला स्तर 14 से 16 नवम्बर
पंजीयन प्रक्रिया
प्रारंभ 22 सितम्बर 2025
अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2025
माध्यम ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों
ऑनलाइन rymc.cg.gov.in/bastarOlympics2025
ऑफलाइन जनपद पंचायत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय या जिला खेल अधिकारी कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
विशेष संदेश
जिला शिक्षा अधिकारी श्री मंडावी ने कहा कि बस्तर ओलंपिक सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। इसकी सफलता में हर नागरिक की सहभागिता अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *