बीजापुर, 04 सितम्बर 2025/sns/ – कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 10 दिवसीय संकल्प के अंतर्गत महिला केन्द्रि विषयों पर 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान 02 सितम्बर से 12 सितम्बर 2025 तक संचालित किया जा रहा है, इस क्रम में जिले के सभी परियोजनाओं में स्कूल, कॉलेज, पोटाकेबिन, आईटीआई, पोलीटेक्निक एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मूल उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को केन्द्र एवं राज्य सरकार की महिला केन्द्रित योजनाओं, नीतियों तथा अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनके कौशल एवं क्षमता निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, किशोरी बालिकाऐं, गर्भवती महिलायें, शिशुवती माताऐं एवं स्थानीय लोग शामिल हो रहे है, और शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर रहें, कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान, बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़, नोनी सुरक्षा, सखी वन स्टॉप सेन्टर, मुख्यमंत्री कन्या विवाह, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महतारी वंदन योजना, सक्षम महिला कोष अंतर्गत महिलाओं को ऋण, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, बच्चों एवं महिलाओं के अनैतिक व्यवहार, गुड टच बेड टच, चॉईल्ड हेल्पलॉईन नं.1098, महिला हेल्पलॉईन नं 181, महिलाओं को बताया जा रहा है, कि वे इन योजनाओं से लाभान्वित होकर किस प्रकार से आर्थिक रूप से स्वयं को सशक्त और आत्मनिर्भर बना सकते है। साथ ही अपने आसपास के लोगों को जागरूक कर महिला एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति सजग रहने की जानकारी दें। इस दौरान समस्त सेक्टर पर्यवेक्षिका, श्रीमति शीला भारद्वाज, श्रीमती सुनीता तामड़ी, सुश्री आनंदमई मलिक, श्री नवीन मिश्रा, सुश्री नगीना लेखम, श्री संदीप चिड़ेम, श्री राजकुमार निषाद, श्री अविनाश नायक, श्री राजेश मण्डे, श्री महेन्द्र कश्यप, श्री महेन्द्र यादव, सुश्री कुसुमलता, सुश्री रंजिता कश्यप, सुश्री पुष्पा कोरम, श्री सतीष कुरसम द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।


