छत्तीसगढ़

विकासखंड स्तरीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन स्वच्छ पानी की उपयोगिता एवं अन्य प्रक्रियाओं के संबंध में दी गई जानकारी


अम्बिकापुर, 25 सितम्बर 2025/sns/-   जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तत्वावधान में श्याम घुनघुटा बांध क्षेत्र में विकासखंड स्तरीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का  आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा की स्थिति में आमजन को स्वच्छ पानी के संबंध में जागरूक कर सुरक्षित उपायों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान आपदा की स्थिति विशेषकर बाढ़ के समय स्वच्छ पानी के लिए अपनाई जाने वाली प्राथमिक सुरक्षा एवं स्वच्छता प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। केमिस्ट श्री के. के. सिन्हा द्वारा बताया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रत्येक हैंडपंप का क्लोरीनेशन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि पीने के पानी को उबालकर, स्वच्छ और पारदर्शी स्थिति में ही उपयोग करें ताकि उल्टी, दस्त, पीलिया जैसी जलजनित बीमारियों से बचा जा सके।
केमिस्ट श्री के. के. सिन्हा ने बताया कि घरेलू उपयोग के लिए 30-35 लीटर पानी में 2-3 ड्रॉप क्लोरीन टैबलेट मिलाकर पानी को संक्रमणमुक्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, सभी एसडीएम, सुश्री अनिता सिंह (जिला समन्वयक) तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं बाढ़ आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *