छत्तीसगढ़

गौ सेवा संकल्प अभियान 325 गौ सेवा समितियों हेतु प्रशिक्षण सम्पन्न

मुंगेली, 25 सितम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिले में गायों की सेवा, संरक्षण एवं सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘गौ सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बेसहारा एवं घूमंतु पशुओं के बेहतर प्रबंधन, सेवा और संरक्षण को सुदृढ़ करना है। अभियान के तहत गायों की सेवा, संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मुंगेली और लोरमी विकासखण्ड के 117-117 ग्राम पंचायतों तथा पथरिया विकासखण्ड के 91 सहित कुल 325 ग्राम पंचायतों में गौ सेवा समितियों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया जा चुका है।
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आर.एम. त्रिपाठी ने बताया कि गौ सेवा समिति में 13 सदस्य है, इन सदस्यों द्वारा ग्राम पंचायतों में पशुपालकों की बैठक आयोजित करना, घूमंतु पशुओं हेतु अस्थायी आश्रय, पशुपालकों एवं पशुओं के पंजीयन, खरीदी-बिक्री तथा जन्म-मृत्यु के रिकार्ड रजिस्टर तैयार करना, पशुपालन से रोजगार के अवसर का सृजन व दुग्ध समिति का गठन आदि कार्य किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष सरपंच व पंचायत सचिव अन्य सदस्य सचिव, वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षा एवं करारोपण अधिकारी, पटवारी, आरएईओ, ग्राम पंचायत में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के शिक्षक, एआरएफओ, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, सक्रिय महिला, कृषि सखी और कोटवार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *